संस्थान के उद्देस्य

  • (१) -भ्रष्टाचार उन्मूलन के सम्बन्ध में जनता को मार्ग दर्शन करना, जनता में अपराधी प्रवति को रोकने व् त्यागने के लिए प्रचार द्वारा ज्ञान प्रवर्धन करना |
  • (२) - देश में अनैतिक प्रकति की भावना को त्यागने के लिए तथाभ्रष्टाचार मिटाने के लिए सरकार के कार्यो में सहयोग देना व् सहयोग लेना तथा जनता में भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागृति, पैदावार की जमा खोरी, चोरी बजारी, काला कारोवार, गलत तरीके से मुनाफ़ाखोरी जैसी बुराइयों को दूर करने में सरकार को सहयोग देना व् स्वयं सरकार का सहयोग लेकर इन पर अंकुश लगाना |
  • (३) - सामाजिक विषमताओं, असमताओं बुराइयों को दूर करने के लिए जनता को आवश्यक ज्ञान से अवगत कराना, अत्याचार एवं कुरीतियों के सम्बन्ध में जनता को शिक्षा प्रचार द्वारा जागरूक कराना तथा उनकी मदद करना, उन्हें मार्ग दर्शन से अवगत कराना व् सहयोग करना |
  • (४) - जनता में राष्ट्रीय अखंडता, एकता, समानता, प्रेम सम्प्रदायक, सदभावना, विश्वास, वलिदान, देश प्रेम का वातावरण तैयार करना, जनता को प्रेरणा देना, प्रोत्साहित करना |
  • (५) - देश में आक्समिक आपदा के समय जैसे - बाढ़, सुखा, युद्ध समय प्रदेश व् केंद्र सरकार की हर सम्भव मदद करना |
  • (६) - भारतीय संस्कृति के प्रति जनता में जागरूकता पैदा करना | महात्मा, बुद्ध, स्वामी दयानंद सरस्वती, महात्मा गाँधी, चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह जैसे उच्च नैतिक आधुनिक विचारो द्वारा व्यक्ति समाज का पुनः निर्माण कार्य करना | उसमें सच्ची स्वतन्त्रता, स्वावलम्वन, स्वाभिमान की भावना, जागृत करना | योग्यता एवं क्षमता पैदा करना |
  • (७) - देश में जाति-पाति, भेद-भाव, ऊँच-नीच, मिटाने का प्रयास करना, वर्गो व् जातियों में असन्तोष की भावना त्यागने, आदर्श नागरिक बनने की भावना जागृत करना | समानता सदभावना का वातावरण वनाकर भेदभाव का अन्तर मिटाने का प्रयास करना |
  • (८) - जनता में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले निर्बल व कमजोर आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान हेतु राष्ट्रीय विकास योजनाओं, सामुदायिक विकास योजनाओं द्वारा उन्हें आवश्यक ज्ञान से जानकारी से अवगत कराना, ज्ञान वर्धन कराना, सरकारी विकास योजनाओं द्वारा लाभांतित कराना एवं उनकी मदद करना |
  • (९) - विद्यार्थियों, अशिक्षितों के विकास एवं शिक्षार्थ कार्य करना, विधालय, महाविधालयों की स्थापना करना, उच्च शिक्षा हेतु तकनीकी शिक्षा, प्रबंधक शिक्षा हेतु विश्व विधालय एवं महाविधालयों का निर्माण करना एवं मदद करना, बालक, बालिकाओं के सर्वागीण विकास के लिए सहायता करना व् कराना |
  • (१०) - उपरोक्त उद्देश्यों की पूर्ति के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उपरोक्त विचारो के प्रचार प्रसार और जनाधार के लिए ज्ञान वर्धन केंद्र खोलना, विचार केन्द्रो की स्थापना करना | विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्यो का समन्वय करना, कैंप, शिवरो, गोष्टियो, प्रशिक्षण शिविरो एवं सम्मेलनों का आयोजन करना |
  • (११) - विधालय, वाचनालयों, पुस्तकालयों, स्वास्थ्य केन्द्रो, छात्रावास, संग्रहालय, व्यायामशाला, चिकित्सालय, गो-सेवा केन्द्रो, एवं प्राकृतिक चिकित्सा, कुटीर व्यवसाय एवं ललित कलाओ के संभंध में प्रशिक्षण केन्द्रो की स्थापना करके प्रशिक्षण देना, गायन विधालय, वालवाड़ी, विज्ञानशालाओं, अस्पतालों, स्वास्थ्य रक्षा केन्द्रो एवं जगह जगह आश्रमों की स्थापना करते हुए उनका संचालन करना |
  • (१२) - क्षेत्र के लोगो में श्वालम्वन एवं आत्मनिर्भरता की भावना उत्पन्न करते हुए खादी ग्राम उद्दोग, तकनीकी नीतियों शिक्षण एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था करते हुए उक्त से सम्बंधित प्रशिक्षण केंद्र खोलना एवं संचालन करना |
  • (१३) - सम्पूर्ण जातियों के समस्त प्राणियों के लौकिक कल्याण के हितकारी साधनो व् संस्थाओं का सृजन करना, हिन्दी, संस्कृत, शास्त्र, योग विज्ञान, वेद पुराण आदि पर अनुसंधान व भारतीय समाज प्राचीन, अर्वाचीन प्रचलित भाषाओ के लिए साधन उपलब्ध कराना |
  • (१४) - देश के प्रति आदर्श प्रेम धार्मिक स्थलों की व्यवस्था करना एवं अंधविश्वास को दूर कर वैज्ञानिक विचार धाराओ से जोड़ना, उपदेशो के प्रचारको को निर्माण हेतु शिक्षा की व्यवस्था करना एवं जनहित के कार्यो में सहयोग करना | गरीब कन्याओं के विवाह हेतु साधन उप्लब्ध् कराना |
  • (१५) -संस्था के उद्देश्य पूर्ति हेतु सरकारी रचनात्मक संस्थाओ खादी ग्रामोधोग आयोग, खादी ग्रामोधोग, बोर्ड, हरिजन समाज कल्याण विभाग, केंद्रीय व प्रदेशीय समाज कल्याण विभागों व्यक्तिगत प्रतिष्ठानो से दान-अनुदान, चंदा, द्वारा चल-अचल संपत्ति प्राप्त कर, खादी ग्रामोद्योग सम्बन्धी वस्तुओं का उत्पादन कर बिक्री का कार्य करना तथा संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति में लगाना |
  • (१६) - गावं में स्वछ पेयजल की व्यवस्था करना तथा ग्रामीणो सेवार्थ कार्यकर्मो को लागु करना |
  • (१७) - मानव संसाधन विकास मंत्रालय अथवा अन्य कल्याण मंत्रालय द्वारा संस्था की समस्त शैक्षिक सामाजिक योजनाओं का संचालन करना |
  • (१८) - संस्था का उद्देश्य एड्स की जानकारी और रोकथाम से जनसाधारण को अवगत कराना | मातृ एवं शिशु कल्याण कार्यकर्मो का प्रचार प्रसार करना, मघ निषेध कार्यक्रम चलाना |
  • (१९) - देश एवं राष्ट्र के धर्मार्थ निर्माण के लिए दैवी शक्ति की वृद्धि करना, सत्संग, व्याख्यान, धार्मिक पुस्तको का प्रकाशन आदि की व्यवस्था करना, योग्य बच्चों एवं महापुरषो एवं चरित्रवान पुरुषो का सम्मान करना |
  • (२०) - संस्था के उद्देश्य एवं राष्ट्र के लिए हरित वन, पर्यावरण संरक्षण कार्य करना | अन्य सभी कार्य सोसायटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट १८६० की धारा २१ के अनुसार करना |
  • (२१) संस्थान के कार्य कर्ता व पदाधिकारी किसी भी सरकारी गैर सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यालय विधालय, हॉस्पीटल, नर्सिंगहोम, बेटेरिनरी, स्वास्थ केंद्र, प्रा० पा०, आश्रम, धर्मशाला, होटल, रेस्टोरेन्ट, गौशाला, वृद्धा आश्रम, अनाथ आश्रम, विधवा आश्रम, बंधुआ मजदूरी के ठिकानों, बाल मजदूरी के ठिकानों अन्य किसी प्रकार के ऐसे उद्योग व अनैतिक कार्य करने के स्थानों का निरीक्षण कर शासन प्रशासन के समक्ष अपनी कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करना | मानव तस्करी, मानव अंग तस्करी, देह व्यापार जैसे धन्धे, आरटीओ द्वारा यातायात से अवैध वसूली, अनेक शहरों में पुलिस के सहयोग से अवैध टैक्स वसूली, प्रदेश की सीमाओं पर आयकर अधिकारियों द्वारा माल लाने-ले जाने वालों से अवैध वसूली, किसी प्रकार की सरकारी जमीन पर अनाधिकारी कब्जे, शमशान भूमि, कब्रिस्तान, खेल के मैदान, पोखर, तालाब, विद्यालय की जमीन, धर्मस्थलों की जमीन, वृक्षारोपण की जमीन, ग्राम समाज की जमीन, आम रास्ता, चकरोड, माइनर, नालो की खुदाई, खाद के गड्ढो पर अनाधिकारी कब्जे, राशन डीलर एलपीजी गैस, देश में विकास सम्बन्धी निर्माण कार्यो का अवलोकन करना, माननीय मानवाधिकार आयोग एवं माननीय सर्वोच्च न्यायलय के दिशा निर्देशो का पालन करने के लिए आवश्यकता पड़ने पर प्रत्येक पुलिस थानो पर एक व्यक्ति की नियुक्ति करना, गौ तस्करी, सरकारी, नगर पंचायत, नगर पालिका ग्राम सभा की किसी भी प्रकार की संपत्ति को नुकसान पहुचाने वालो की जानकारी करना जैसे अनेक कार्यो का निरीक्षण व जांच व कार्यवाही कर केंद्र व राज्य सरकारों को रिपोर्ट पेश कर अग्रिम कार्यवाही करना एवं शासन प्रशासन द्वारा कार्यवाही कराना | विशेष अन्य कार्य गोपनीय (सीक्रेट) मिशन द्वारा जाँच कर भिन्न भिन्न जाँच एजेंसियों को जानकारी उपलब्ध कराना व कार्यवाही में सहयोग करना .

Memorandum